Champai Soren Oath Ceremony: झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे चंपई सोरेन, जानें कितने बजे शपथ लेंगे चंपई सोरेन…

KNEWS DESK- आज यानी 2 फरवरी को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन आज शपथ लेने वाले हैं। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन की तरफ से उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इतने बजे शपथ लेंगे चंपई सोरेन

झारखंड के रांची में शुक्रवार दोपहर 12.15 पर शपथ ग्रहण हो सकता है। चंपई सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे।

चंपई सोरेने का राजनीतिक करियर

चंपई सोरेन सरायकेला सीट से 1991 में पहली बार विधायक चुने गए थे। ये चुनाव उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ा था। चार साल बाद उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ा और बीजेपी पंचू टुडू को हराया। साल 2000 के विधानसभा चुनाव में हार गए। 2005 में फिर जीत हासिल की। जीत का अंतर 880 वोट था। 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने जीत हासिल की। जब 2019 में हेमंत सोरेन की राज्य में सरकार बनी तो उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और परिवहन मंत्री बनाये गए। उन्हें हेमंत सोरेन का बेहद करीबी माना जाता है। शिबू सोरेन को चंपई सोरेन अपना राजनीतिक आदर्श मानते हैं।

कैसे झारखंड टाइगर बने चंपई सोरेन

चंपई सोरेन का ताल्लुक बेहद साधारण परिवार से रहा। वो अपने पिता के साथ खेती किया करते थे। झारखंड राज्य के लिए चली मुहिम में उन्होंने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लोग उनके योगदान के लिए ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से बुलाने लगे।

ये भी पढ़ें-  Gyanvapi Case: जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

About Post Author