चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत, मनोज सोनकर विजेता घोषित, एमसी हाउस में हंगामा जारी

KNEWS DESK- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत का जादुई आंकड़ा 19 है| वर्तमान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं| भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट हैं| 16 वोट पाकर भाजपा ने जीत दर्ज की है| बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर विजेता घोषित किये गए हैं|

आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं| इन 35 वोटों के अलावा सांसद का वोट भी मेयर चुनाव में वैध था| इनमें बीजेपी पार्षद को 16 वोट मिले, जबकि गठंबधन प्रत्याशी कुलदीप टीटा को सिर्फ 12 वोट मिले| बाकी वोट रद्द कर दिए गए| इस उलटफेर के कारण इंडिया अलायंस का मेयर चुनाव जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ|

चंडीगढ़ नगर निगम के इस चुनाव को इंडिया ब्लॉक का लिटमस टेस्ट माना जा रहा था| ऐसे में INDI गठबंधन पहले ही टेस्ट में हार गया है| आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई पार्षदों के वोट रद्द कर दिए गए हैं, जिसके बाद निगम में जमकर हंगामा हुआ|

About Post Author