BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवन को भेजा आंमत्रण पत्र, 18 जुलाई को होनी है NDA की बैठक

KNEWS DESK… आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियां बहुत ही जोरों पर चल रही हैं। केंद्र की कुर्सी पर बैठने के लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी दमखम के साथ लगी हुई हैं। एक तरफ जहां सत्ताधारी पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के द्वारा भी 18 जुलाई को नई दिल्ली में NDA की बैठक बुलाई है। जिसके चलते भाजपा ने इस बैठक को लेकर अन्य राजनीतिक पार्टियों को लेटर भेजकर आंमत्रित कर दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेटर लिखकर 18 जुलाई को होने वाली NDA की बैठक में बुलाया है। जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा की तरफ से भेजे गए इस पत्र में कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

NDA सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा में आप भी प्रमुख भागीदार

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा है कि आपकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की अहम साझेदार है। NDA के एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा में आप भी प्रमुख भागीदार हैं। ‘पिछले 9 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने देश के बहुमुखी विकास को नई ऊंचाई दी है। NDA सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की बहाली, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा सुरक्षा, विदेशों में भारत की मजबूत साख समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम हुए हैं।

बता दें कि भाजपा के द्वारा भेजे गए पत्र में बैठक की जगह, तारीख और समय का भी जिक्र किया गया है। बताया गया, ‘NDA की बैठक मंगलवार 18 जुलाई 2023 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के होटल अशोक में माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आप इस बैठक में सादर आमंत्रित हैं। NDA के महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग न केवल गठबंधन को मजबूत करता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी मजबूत करता है। NDA के सहयोगी दलों की बैठक में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

About Post Author