यूपी में पेपर लीक से बीजेपी को करीब दो लाख वोटों का नुकसान हुआ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश-  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक से बीजेपी को करीब दो लाख वोटों का नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार के पेपर लीक की वजह से समीक्षा अधिकारियों और सहायक समीक्षा अधिकारियों की भर्ती के लिए 11 फरवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को रद्द करने के बाद अखिलेश ने ये बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि परीक्षा छह महीने के अंदर दोबारा करवाई जाए।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी के अपने ही लोग जिन्हें टिकट दी, कोई न कोई बहाना ढूंढ रहे हैं, कोई न कोई तरीका बता रहे हैं या कोशिश कर रहे हैं उन्हें टिकट न मिल जाए, तो इससे ज्यादा कमजोर भारतीय जनता पार्टी कब रही होगी जब उनके ही लोग पार्टी और टिकट को छोड़ कर जा रहे हों। भारतीय जनता पार्टी को याद रखना चाहिए कि सिर्फ पेपर लीक से सिर्फ पेपर लीक से ही भाजपा के लगभग सवा दो लाख वोट लीक हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें-   सारा अली खान की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देश की आजादी के लिए लड़ती नजर आईं एक्ट्रेस

About Post Author