भाजपा ने 4 प्रदेशों के नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

KNEWS DESK… विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक 5 प्रदेशों में होने हैं। जिसकी तैयारियों में भाजपा जुटी हुई है। चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को 4 प्रदेशों के चुनाव प्रभारी बदल दिए हैं। नए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ती की घोषमा भी कर दी है।

दरअसल आपको बता दें कि चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने 4 राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी है। अश्वनी वैष्णव को मध्य प्रदेश, सुनील बंसल को तेलंगाना, मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़ और नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गौरबतल हो कि बीती 4 जुलाई को भाजपा ने इन चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले थे। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान सौंपी गई।

About Post Author