राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर BJP और AAP ने कसा तंज,जानिए क्या कहा?

KNEWS DESK- कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं  उत्तराखंड कांग्रेस ने उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस चाहे कितनी भी रैलियां कर ले वह लोकसभा चुनाव नमें जीत हासिल नहीं होगी।

आपको बता दें कि  उत्तराखंड में भाजपा बेहद मजबूत है और उसको  हिलाना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। कांग्रेस को लेकर BJP के नेता लगातार कहते आ रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर BJP  5 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचेगी और कांग्रेस कुछ नही कर पाएगी। आम आदमी पार्टी  ने भी राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर तंज कसा है। आम आदमी पार्टी  का कहना है कि यह देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस में चल रही कलह, अंतर्कलह और खींचतान में राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कितना कारगर साबित होगा। क्योंकि उत्तराखंड में कांग्रेस अब उतनी मजबूत नहीं रह गई है जितनी पहले  थी। इसलिए कांग्रेस के नेता एक-दूसरे का हित साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा क्या कमाल दिखाता है। ये देखने वाली बात होगी क्योंकि कांग्रेस में मतभेद जगजाहिर है। कांग्रेस में एक नेता की दूसरे नेता से नहीं बनती है।

उत्तराखंड में कांग्रेस हो रही कमजोर

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दौरा  क्या रंग दिखाएगा ये तो समय ही बताएगा। कांग्रेस लगातार उत्तराखंड में कमजोर हो रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जो 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।  राहुल गांधी के इस सफर में बॉलीवुड सितारों से लेकर खिलाड़ियों तक का साथ देखने को मिला था।

About Post Author