Bihar MLC Election: दोपहर 12 बजे तक 8 सीटों पर मतदान के आंकड़े जारी, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में स्नातक क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया। शिक्षक सीटों में सारण 42.55 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रहा, जबकि स्नातक सीटों में कोसी में सबसे अधिक 17.94 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Knews Desk – बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में कुल 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 9,333 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं में 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल औसतन 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 42.55 प्रतिशत वोटिंग हुई। दरभंगा शिक्षक क्षेत्र में 37.50 प्रतिशत, पटना में 30.06 प्रतिशत और तिरहुत में 10.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक कुल औसत मतदान 12.88 प्रतिशत रहा। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 17.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पटना में 15.02 प्रतिशत, दरभंगा में 13 प्रतिशत और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 5.55 प्रतिशत वोटिंग हुई।

मतदान के आंकड़ों से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक भागीदारी दिखाई दे रही है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार धीमी बनी हुई है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *