दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बोले अरविंद केजरीवाल, ‘AAP बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती…’

KNEWS DESK- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बीते दिन विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर आज चर्चा शुरू हो चुकी है| सीएम केजरीवाल ने विश्वास मत के दौरान बोलते हुए कहा- AAP बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बोलते हुए कहा-  आम आदमी पार्टी आज भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती है| उन्होंने हमारे कई नेताओं को गिरफ्तार किया है। हमारे नंबर 2, 3 और 4 नेता जेल में हैं और अब नंबर 1 के पीछे जा रहे हैं|

उन्होंने कहा- बीजेपी ने आप पर हमला शुरू कर दिया है। उन्होंने हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और हमें काम नहीं करने दे रहे हैं। वे हमें धमकी दे रहे हैं। हम पर हर तरफ से हमला हो रहा है। लोग देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। उन्हें लगता है कि लोग मूर्ख हैं लेकिन वे मूर्ख नहीं हैं| अब पार्कों में लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या हो रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या पीएम मोदी केजरीवाल को खत्म करने, कुचलने की कोशिश कर रहे हैं?

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह मैं नहीं पूछ रहा हूं, लोग पूछ रहे हैं। उन्होंने हमारे कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। हमारे नंबर 2, 3 और 4 के नेता जेल में हैं और अब नंबर 1 के पीछे जा रहे हैं। ऐसी चीजें पहले कभी नहीं हुईं। चर्चा चल रही है कि ऐसा क्यों हो रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि AAP आज बीजेपी की सबसे बड़ी चुनौती है|

यह भी पढ़ें… दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पर अरविंद केजरीवाल का दावा, कहा- ‘AAP 2029 के चुनावों में देश को बीजेपी से मुक्त कर देगी’

About Post Author