ILBS अस्पताल से डिस्चार्ज हुए AAP नेता संजय सिंह, आज शाम तक हो सकती रिहाई

KNEWS DESK-  AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली के ILBS अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। वो सीधे तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की तिहाड़ जेल से रिहाई की प्रोसेस शुरू हो गई है। संजय सिंह की पत्नी ने 2 लाख रूपये का जमानत बॉन्ड भरा है। पहले संजय सिंह की तिहाड़ जेल में जमानत की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

संजय सिंह के स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए हैं। संजय सिंह आज शाम तक रिहा हो सकते हैं। संजय के खिलाफ तीन राज्यों में दर्ज केस का स्टेस्टस भी तिहाड़ प्रशासन ने चेक किया। किसी में भी उनकी गिरफ्तारी का ऑर्डर नहीं है। आपको बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत देते हुए दो अप्रैल को जमानत दे दी। जमानत का ईडी ने विरोध नहीं किया।

लीवर से जुड़ी समस्या की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि संजय सिंह को लीवर से जुड़ी किसी समस्या के कारण बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जमानत की उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आज शाम तक रिहा कर दिया जाएगा।

संजय सिंह को है ये बीमारी

संजय सिंह को कंपनसेटेड लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी है। डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अंतिम स्क्रीनिंग बायोप्सी के लिए ले जाया गया। उसके बाद छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें-   Lok Sabha Election 2024: जेपी नड्डा चार अप्रैल को पहुंचेंगे उत्तराखंड, जनसभा को करेंगे संबोधित

About Post Author