ILBS अस्पताल में भर्ती हुए AAP नेता संजय सिंह, तबीयत को लेकर पत्नी अनीता सिंह ने कही ये बात…

नई दिल्ली-  AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जो दिल्ली के ILBS अस्पताल में भर्ती हैं, उनको बुधवार यानी आज छुट्टी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत देते हुए दो अप्रैल को जमानत दे दी। जमानत का ईडी ने विरोध नहीं किया।

लीवर से जुड़ी समस्या की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती

पीटीआई से बात करते हुए उनकी पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि डॉक्टर अभी तक राउंड पर नहीं आए हैं। वह हमें बताएंगे कि उन्हें (संजय सिंह) कब छुट्टी मिलने वाली है।तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह को लीवर से जुड़ी किसी समस्या के कारण मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जमानत की उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बुधवार को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत

अस्पताल के एक अधिकारी ने पीटीआई- भाषा को बताया कि संजय सिंह को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है और उन्हें 24 घंटे तक वहीं रखा जाएगा। संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को जमानत दे दी गई। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और पीबी वराले की शीर्ष अदालत की पीठ ने संजय सिंह की रिहाई का आदेश दिया। ईडी ने कहा कि अगर आप नेता को जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि डॉक्टर अभी तक राउंड पर नहीं आए हैं। उनके आने के बाद वह हमें बताएंगे कि उन्हें (संजय सिंह) कब छुट्टी मिलेगी।

ये भी पढ़ें-  लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली के करीब नोएडा में फ्लैट मालिकों ने ‘नो रजिस्ट्री, नो वोट’ का मुद्दा उठाया, रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाने के विरोध में चलाई मुहिम

About Post Author