लोकसभा चुनाव 2024: असम, मणिपुर और त्रिपुरा में खत्म हुई वोटिंग, जानें किस राज्य में कितने फीसदी हुआ मतदान

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे चला| बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर आज वोटिंग हुई| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई| वहीं दूसरे चरण की वोटिंग में 5 बजे तक हुए मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं| चलिए आपको असम की 5 त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की 1 लोकसभा सीटों पर सामने आए 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत बताते हैं|

असम की 5 लोकसभा सीटों पर 5 बजे तक 70.66 प्रतिशत हुआ मतदान

आपको बता दें कि असम की दिफू, करीमगंज, दरंग उदलगुड़ी, नगांव, सिलचर इन 5 लोकसभा सीटों पर 61 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई| इन सीटों पर कुल 77, 26, 668 मतदाता हैं, जिनमें से 8,61,559 महिला और 179 ट्रांसजेंडर हैं| यहां कुल 9,133 मतदान केंद्र बनाए गए हैं|

मणिपुर में 5 बजे तक 76.06 प्रतिशत हुआ मतदान

त्रिपुरा में 5 बजे तक 76.23 प्रतिशत हुआ मतदान

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.