दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

KNEWS DESK… देशभर में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक  बारिश कहर बनकर लोगों पर बरस रही है। जिसके चलते कई हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। दिल्ली की यमुना की बात करें तो इसका जलस्तर 17 जुलाई को 205.94 मीटर तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है।

आपको बता दें कि दिल्ली मे बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग शहरों में मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने वाला है। बाढ़ से परेशान दिल्ली वालों को फिलहाल तो मौसम की मार से राहत नहीं मिलनी है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज अधिकतम 33 डिग्री तापमान रह सकता है। तो वही आज दिल्ली मे येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसमें की आसमान पर बादल छाए रहेंगे और हल्की हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश की बात करे तो वहां भारी बारिश की चेतावनी बताई गई है।उसके साथ ही उत्तराखण्ड की बात करे तो वहां भी मौसम विभाग ने 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

21 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना

कुल्लू जिले में  कल सोमवार को बादल फटने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके साथ ही कई घायल हो गए हैं। अलावा राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहने से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। राज्य में सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके चलते राज्य में 720 सड़कें बंद हैं। वहां के स्थानीय मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक भारी बारिश होने की बात कही है।उसके साथ ही राज्यों में  येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में 4 लोगों की मौत

भारी बारिश होने के कारण हरियाणा में 4 लोगों की मौत हो गई है।  जिसके बदा राज्य में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। पानीपत अंबाला  फतेहाबाद फरीदाबाद यमुनानगर करनाल कुरूक्षेत्र पलवल  सिरसा पंचकुला कैथल और सोनीपत में बाढ़ से प्रभावित हैं।

10 जिले बाढ़ से परेशान

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो भारी बारिश के चलते नदियां  का जलस्तर उफान पर पहुंच गया है। बारिश के चलते राज्य के 10 जिलों के 396 गांव बाढ़ से परेशान हैं। इन 10 जिलों में अलीगढ़  फर्रुखाबाद  सहारनपुर  गौतमबुद्धनगर  बिजनौर गाजियाबाद  मथुरा  मुजफ्फरनगर मेरठ और शामली के कुल 396 गांव शामिल हैं।   मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की आशंका जताई जा रही हैं।

About Post Author