G-20 में G का क्या होता है मतलब, नई दिल्ली में 9-10 तारीख को होगा G-20 समिट का आयोजन

KNEWS DESK – G-20 सम्मलेन के बारे में आपने कई बार सुना होगा| G-20 में 20 देश शामिल होते हैं और सभी मिलकर कई गंभीर मुद्दों पर बात करते हैं| पहले G-20 समिट में वित्त मंत्री ही शामिल होते थे लेकिन अब सम्मलेन का स्तर बढ़ा दिया है|लेकिन क्या आप जानते हैं कि G-20 सम्मलेन नाम में G का क्या मतलब होता है?

नई दिल्ली में होगा G-20 समिट का आयोजन

इस बार G-20 समिट का आयोजन नई दिल्ली में 9-10 तारीख को होगा| सम्मलेन की लम्बे समय से तैयारी चल रही है| हर बार की तरह इस बार भी सम्मेलन में सभी 20 देशों के हेड ऑफ स्टेट नई दिल्ली में मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे |

G-20 है क्या?

यह सम्मलेन 20 देशों का समूह है| हर साल इन देशों के हेड ऑफ स्टेट एक जगह मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं| पहले इसमें वित्त मंत्री ही शामिल होते थे, लेकिन इसका लेवल बढ़ा दिया गया| इस साल भारत में 18वां सम्मेलन मनाया जायेगा |

 

अहम है संगठन 

G-20 की पहली बैठक साल 2008 में अमेरिका के वॉशिंगटन में हुई और हर साल सम्मेलन होता है| G-20 सम्मलेन में अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है और अध्यक्ष देश में ही बैठक का आयोजन किया जाता है|इस बार सम्मलेन की अध्यक्षता भारत कर रहा है| यह G-20का 18वां सम्मेलन है|इस संगठन के जितने भी देश हिस्सा हैं, उनकी वैश्विस जीडीपी, व्यापार आदि में काफी हिस्सा है| जैसे दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी इन देशों के पास ही है इसलिए सम्मेलन अहम है|

सम्मेलन में शामिल हैं ये देश

 

 

 

 

About Post Author