विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, 34 साल के खिलाड़ी को चुना

KNEWS DESK- ICC का इरादा पुरुषों के 2023 ODI विश्व कप के लिए “जितनी जल्दी हो सके,” उनके मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस के अनुसार एक पूर्ण कार्यक्रम प्रकाशित करना है। भारत द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के चार महीने के समय में शुरू होने की उम्मीद है| विश्व कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होना है| इससे पहले विश्व कप 2023 के क्वालीफायर्स खेले जाएंगे| इसके लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है| टीम शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी| वेस्टइंडीज के लिए सेलेक्टर्स ने एक 34 साल के खिलाड़ी पर भी भरोसा जताया है. टीम ने जॉनसन चार्ल्स को मौका दिया है| चार्ल्स अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं| वे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं|

वेस्टइंडीज ने गुडकेश मोटी की जगह चार्ल्स को मौका दिया है| वे अनुभवी खिलाड़ी हैं. चार्ल्स ने अब तक 50 वनडे मैच खेले हैं| इस दौरान उन्होंने 1370 रन बनाए हैं| चार्ल्स इस फॉर्मेट में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 130 रन है| वे 41 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं| बता दें कि विश्व कप 2023 क्वालीफायर्स का आगाज 18 जून से होगा| इसका पहला मैच जिम्बाब्वे और नेपाल के बीच हरारे में खेला जाएगा| वेस्टइंडीज का पहला मैच यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ है| यह मैच भी हरारे में आयोजित होगा|