UP Elections 2022: विदाई से पहले वोट डालने आई दुल्हन, देखें तस्वीर

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज चल रहा है। रविवार को राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से ही लोग बूथों पर वोट डालने के लिए आने लगे. वोटिंग को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

वहीं इस चरण में मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह नजर आ रहा है। महोबा में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल जाने से पहले सुबह-सुबह ही बूथ पर पहुंची. वहीं कानपुर में सुबह आठ बजे से ही बूथों पर लोगों की कतारें देखी गईं।

 

फतेहगढ़, हाथरस और हमीरपुर में मतदान केंद्रों पर तैनात आईटीबीपी के जवान बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे.  एक नवविवाहित दुल्हन जूली ने अपने ससुराल के लिए रवाना होने से पहले फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 305 पर अपना वोट डाला।

About Post Author