भारत की कार्रवाई से बौखलाया शाहिद अफरीदी, बोला-भारतीय सेना पाकिस्तान का मुकाबला नहीं कर सकती

KNEWS DESK- भारत द्वारा पाक पर बड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान खिसियाया हुआ नजर आ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना के पराक्रम को देखते हुए अपना विवेक खो दिया है। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भारतीय सेना के पराक्रम पर सवाल करते हुए पाकिस्तानी सेना का गुणगाण करते नजर आ रहा है। भारत-पाक के तनाव के बीच शाहिद आफरीदी द्वारा दिये बयान के सामने आने के बाद चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। दोनों देशों के मध्य चल रहे हमलों पर पाकिस्तानी सेना के फेल होने के बाद उन्होंने भारतीय सेना को गीदड़-भभकी दी है।

क्या बोले अफरीदी

भारत के सामने मुंह की खाने के बावजूद शाहिद अफरीदी पाकिस्तानी सेना के गुणगान करते नजर आए हैं। वहीं बुरी तरह नाकाम होने के बाद उन्होंने भारतीय सेना को लेकर कहा है कि वो मुकाबला ही नहीं कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफरीदी ने कहा कि ये हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारी फौज इतनी ट्रेंड हो चुकी है कि ये तो मुकाबला ही नहीं कर पाएंगे हमारा।

चारों खाने चित्त होता दिख रहा है पाकिस्तान

पहलगाम हमले के बाद उपजे तनाव के बाद भारतीय सेना द्वारा अपने पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी हमलों पर भारी पड़ रही है। भारत पाकिस्तान के सभी हमलों को बखूबी रोकते हुए पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। पाकिस्तान युद्ध पर विराम लगाने के लिए पूरे विश्व के देशों से मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है पर हर जगह से पाकिस्तान की सेना को मुंह की खानी पड़ रही है। भारत द्वारा जारी लगातार हमलों के बीच पाकिस्तान असहज होते हुए चित्त होता नजर आ रहा है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.