बेंगलुरु से PM मोदी पहुंचे दिल्ली,कहा-“तिरंगा हर सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है”

KNEWS DESK- बेंगलुरु से आज PM मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पालम एयरपोर्ट पर PM का भव्य स्वागत किया है।  इसी के साथ PM मोदी लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि आज जब हम ISRO पहुंचे तो वहां चंद्रयान द्वारा भेजी गई तस्वीरें को देश में पहली बार उसे रिलीज करने का सौभाग्य मिला है। आज भारत का सामर्थ्य दुनिया देख रही है। PM ने कहा कि तिरंगा हर सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर जिस जगह पर अपना पहला कदम रखा था।  अब उस जगह को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। PM मोदी ने आगे कहा कि जब शिव की बात होती है तो शुभम होता है। जब शक्ति की बात आती है तो मेरे देश की नारी शक्ति की बात होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 के माध्यम से 23 अगस्त को चंद्रमा पर तिरंगा फहराया था। उस दिन को अब हर साल नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। PM मोदी ने लोगों को संबोधित कर कहा कि  40 साल तक भारत के किसी भी PM ने ग्रीस का दौरा नही किया था। लेकिन मुझे वहां जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रीस भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बनेगा। भारत व ग्रीस की दोस्ती आने वाले दिनों में और अधिक मजबूत होंगी।

चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को है गर्व- जेपी नड्डा

जानकारी के सिए बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर लोगों को संबोधित कर कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश को गर्व है। PM नेतृत्व में भारत ने ब्रिक्स में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही ग्रीस में PM मोदी ने भारत को गौरवान्वित करने का काम किया है।

About Post Author