दिल्ली CM केजरीवाल को PM मोदी ने जन्मदिन की दी बधाई,कहा-“लंबी आयु व बेहतर स्वास्थ्य के लिए करता हूं प्रार्थना”

KNEWS DESK- दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। वह 3 बार विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली के CM बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए । मैं उनकी लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

आपको बता दें किआज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है। केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था। केजरीवाल ने 1985 में IIT खड़गपुर में दाखिला लिया था। 1989 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद उन्होंने जमशेदपुर में टाटा समूह में एक इंजीनियर के रूप में भी काम किया था। 1992 में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की थी। और एक अधिकारी के रूप में भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए और 2006 में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद केजरीवाल दिल्ली में लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव जीतकर CM बने। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल फरवरी 2025 तक है।  केजरीवाल की गिनती PM  के कटु आलोचकों में होती है। वे लंबे समय से दिल्ली को स्वतंत्र राज्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में केंद्र द्वारा लाए गए दिल्ली सेवा विधेयक की भी कड़ी आलोचना की 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP के खिलाफ विपक्षी दलों का गठबंधन तैयार करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।

 

 अन्ना आंदोलन से आए सुर्खियों में केजरीवाल

जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल 2011 में अन्ना आंदोलन से सुर्खियों में आए और  2013 में चुनाव जीतकर दिल्ली के CM बने थे। उनका सफर बहुत छोटा रहा और केजरीवाल ने CM पद से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली में 2015 के हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिली और एक बार फिर केजरीवाल CM  बन गए। उसके बाद 2020 में भी दिल्ली की जनता ने एक बार फिर जीत दिलाई। अरविंद केजरीवाल पिछले 8 साल से दिल्ली के CM हैं।