सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Rates) जारी कर दिए हैं. आज यानी एक अप्रैल को तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं. देशभर में तेल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं. मालूम हो कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट्स में लगातार इजाफा हो रहा था.
जाने अपने शहर का हाल

| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 118.97 | 101.67 |
| मुंबई | 116.72 | 100.94 |
| भोपाल | 114.21 | 97.45 |
| जयपुर | 114.07 | 97.24 |
| पटना | 112.51 | 97.47 |
| कोलकाता | 111.35 | 96.22 |
| चेन्नई | 107.45 | 97.52 |
| बेंगलुरु | 107.3 | 91.27 |
| रांची | 105.04 | 98.26 |
| दिल्ली | 101.81 | 93.07 |
| आगरा | 101.43 | 92.98 |
| लखनऊ | 101.66 | 93.22 |
| अहमदाबाद | 101.49 | 95.72 |
| चंडीगढ़ | 101.2 | 87.48 |
| पोर्ट ब्लेयर | 88.32 | 82.67 |
स्त्रोत: IOC
SMS से चेक कर सकते हैं दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।