अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में देश में पेट्रोल और डीजल का भाव आसमान छू रहा है. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (सोमवार), 28 मार्च को पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर से बढ़ोतरी की है. बीते 7 दिन में 6 बार वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. IOCL के मुताबिक, पेट्रोल आज से 30 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है. बता दें कि 22 मार्च से 28 मार्च तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.
जाने अपने शहर का हाल
| शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
| श्रीगंगानगर | 116.33 | 99.31 |
| मुंबई | 114.19 | 98.50 |
| भोपाल | 111.59 | 95.09 |
| जयपुर | 111.44 | 94.89 |
| पटना | 110.03 | 95.18 |
| कोलकाता | 108.85 | 93.92 |
| चेन्नई | 105.18 | 95.33 |
| बेंगलुरु | 104.78 | 89.02 |
| रांची | 102.59 | 95.85 |
| नोएडा | 99.48 | 91.11 |
| दिल्ली | 99.48 | 90.77 |
| आगरा | 99.04 | 90.67 |
| लखनऊ | 99.26 | 90.92 |
| अहमदाबाद | 99.11 | 93.35 |
| चंडीगढ़ | 98.85 | 85.34 |
| पोर्ट ब्लेयर | 86.33 | 80.68 |
| भोपाल | 107.23 | 90.87 |
स्त्रोत: IOC
SMS से चेक कर सकते हैं दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
