Manmohan Singh Birthday: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आज मना रहे अपना 91वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

KNEWS DESK- देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं| पूरे देश भर से कई लोग उन्हें विश कर रहे हैं| अब पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी पूर्व पीएम को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं| मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं|

आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म 26 सितंबर, 1932 को ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में हुआ था| जो कि पाकिस्तान में आता है| प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले उन्होंने 1982 से लेकर 1985 तक RBI के गवर्नर के तौर पर काम किया| भारत में 1991 में आर्थिक उदारीकरण लाने में उनका बड़ा हाथ रहा| उनकी वजह से देश में ‘लाइसेंस राज’ समाप्त हो पाया|

मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय से 10वीं की परीक्षा पास की और आगे की पढ़ाई करने के लिए वे विदेश चले गए| वर्ष 1957 में उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी के साथ अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हुए| इसके बाद उन्होंने वर्ष 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की| मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक दो कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया|

About Post Author