लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर होगा मतदान, देखें लिस्ट…

KNEWS DESK- देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। चार चरणों के मतदान कराए जा चुके हैं और पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होना है। पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर मतदान होना है। इन प्रदेशों से 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला समेत कई हाईप्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं।

पांचवें चरण में इन 49 सीटों पर मतदान-

1- उत्तर प्रदेश- (14) 

मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा।

2- महाराष्ट्र- (13)

धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, थाने, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर – मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण।

3- बिहार- (5) 

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर।

4- ओडिशा- (5)

बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का।

5- झारखंड- (3)

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

6- पश्चिम बंगाल- (7)

बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग।

7- जम्मू-कश्मीर- (1)

बारामूला।

8- लद्दाख

ये भी पढ़ें-  कान्स 2024 में खुद की डिजाइन की हुई गाउन पहनकर पहुंचीं नैन्सी त्यागी, खास ड्रेस ने खींचा लोगों का ध्यान

About Post Author