कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय ने भाजपा पर साधा निशाना

कश्मीर,  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए अब जम्मू कश्मीर पहुंच गयी है। जहां दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर सर्जिकल स्ट्र्ाइक के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने सर्जिकल स्ट्र्ाइक को लेकर खूब वाहवाही लूटी लेकिन कभी भी भाजपा ने इसे लेकर कोई भी प्रमाण नहीं दिया। साथ ही उन्होने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर और नफरत फैलाकर ही राजनीति करना जानती है। भाजपा हिन्दु मुसलमान को मुद्दा बनाकर केवल देश की जनता को बरगलाकर उनसे वोट लेकर राज करती आयी है।

धर्म के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा
दिग्विजय ने रैली में कहा कि भाजपा  केवल धर्म के नाम पर नफरत फैलाती है। दिग्विजय ने  मध्य प्रदेश मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण में राहुल गांधी पर देश में नफरत फैलाने वाले का आरोप लगाने पर कहा कि अगर रक्षा मंत्री को नफरत फैलाना किसे कहते हैं यह जानना है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनना चाहिए। साथ दिग्विजय ने पुलवामा में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई साथ ही उन्होने यह भी कहा कि इतने संवेदनशील इलाके में उन्हें सेना के जवानों को हेलीकॉप्टर से वहां भेजना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिस कारण सेना के 40 जवान शहीद हो गए।

About Post Author