प्रयागराज से हरिद्वार तक श्रद्धालुओं का लगा तांता, गंगा दशहरा पर उमड़ी भीड़

KNEWS DESK-  30 मई यानी कि आज  गंगा दशहरा पर्व है| गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करें तो जीवन की समस्त परेशानियां दूर होती हैं| पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था| इसलिए देश भर में यह दिवस गंगा दशहरा के नाम से प्रचिलित हो गया है|

गंगा दशहरा वाले दिन साल में एक बार मां गंगा और नर्मदा का दोनों का मिलन होता है|नर्मदा से मिलने गंगा मां स्वयं आती हैं, इसीलिए आज ही के दिन नर्मदा में स्नान करने से भी गंगा स्नान का पुण्य मिलता है|

हरिद्वार में आज गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार की सुबह श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया| आपको बता दें, हजारों के संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के करने पहुंचे|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी| उन्होंने कहा कि महापर्व ‘गंगा दशहरा’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं|

 

About Post Author