JNU की दीवारों पर लिखे गए ‘भगवा जलेगा’ और ‘फ्री कश्मीर’ जैसे विवादित नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

KNEWS DESK- जवाहरलाल नेहरु विश्वविधालय एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है| अब विधालय के अन्दर की दीवारों में ‘भगवा जलेगा’ और ‘फ्री कश्मीर’ जैसे विवादित नारे लिखे गए हैं| जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| साथ ही इस पर घमासान बहस भी जारी है लेकिन अभी तक युनिवर्सिटी ने इस पर को रिएक्ट नहीं किया है|

JNU में ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है| इस बार इस मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं| इन तस्वीरों में दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं| इन्हें लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय देना शुरू कर दिया है| ABVP ने भी JNU प्रशासन से कहा कि वे जल्द ही इसपर कार्रवाई करे|

JNU परिसर के अन्दर पहले भी ऐसे कई विवादित नारे लिखे गए थे| पहले दीवारों पर लिखा गया था- ब्राह्मण कैंपस छोड़ो, वहां खून होगा, ब्राह्मण भारत छोड़ो, हम बदला लेंगे ऐसे नारे लिखे गए थे| इसके बाद इस पर काफी विवाद हुआ| फिर विश्व हिन्दू परिषद ने JNU में नारे लिखने वाले अज्ञात लोगों को ‘कायर वामपंथी’ बताया| ऐसी घटना के चलते जवाहरलाल नेहरु विश्वविधालय विवाद में रहने लगा| अब भगवा से जुड़े इस मामले को लेकर JNU प्रशासन ने कोई रिएक्ट नहीं किया है|

About Post Author