योग दिवस के मौके पर कांग्रेस ने पूर्व पीएम नेहरु को किया याद, शशि थरूर ने नरेद्र मोदी की तारीफ की

KNEWS DESK-  बुधवार यानी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र UN  के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका गए हुए पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे| इसी दौरान कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को योग को लोकप्रिय बनाने और इसे राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद दिया| उस ट्वीट के कुछ समय बाद कांग्रेस सांसद नेता शशि थरूर ने इसे रिट्वीट करते हुए योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार की तारीफ की| शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा,  हमें अपनी सरकार और विदेश मंत्रालय की कोशिशों को भी ध्यान में रखना चाहिए|

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा कि बेशक! हमें उन सभी को याद रखना चाहिए, जिन्होंने योग को लोकप्रिय और जिंदा रखने की कोशिशें कीं| हमारी सरकार, पीएमओ और विदेश मंत्रालय ने भी संयुक्त राष्ट्र के जरिए योग का अंतरराष्ट्रीयकरण करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पहचान दिलाई| जैसा कि मैं पहले भी तर्क देता रहा हूं कि योग दुनियाभर में हमारी सॉफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे मान्यता मिलते देखना बहुत अच्छा है|

शशि थरूर का इस ट्वीट से कांग्रेस को दी गई नसीहत के बाद राजनीति में एक बार फिर विवाद जारी हों गया है| इसके पहले भी कई बार शशि थरूर ने मोदी सरकार की तारीफ की है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर बुधवार को UN मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैश्विक समुदाय के साथ योग करते दिखंगे| इस योग कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के साथ यूएन जनरल असेंबली के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी समेत कई लोग शिरकत करेंगे|

About Post Author