BREAKING NEWS: हाथरस में मतदान के दिन BJP के युवा मोर्चा के महामंत्री को मारी गोली, अलीगढ़ जेएन मेडिकल अस्पताल में हुई मौत

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान जारी है। आज 16 जिलों में चल रहे मतदान में जनपद हाथरस भी शामिल है, इस दौरान हाथरस से इस समय की सबसे बडी खबर सामने आ रही है, जहॉ सिकंदराराऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री को संदिग्‍ध हालत में गोली लगी है। घायल अवस्‍था में भाजयुमो के नेता घर में ऊपर कमरे में मिले हैं। घायल नेता को अलीगढ़ जेएन मेडिकल रेफर कर दिया है, जहाँ उनकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव को रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। सिकंदराराऊ स्थित आवास पर ऊपर की मंजिल में वह घायल अवस्था में मिले। कनपटी के पास गोली लगने की बात सामने आई हैं। स्वजन उन्हें अलीगढ़ ले गए हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कृष्णा यादव गोरक्षा दल में लंबे समय से कार्यरत रहे हैं।

छह महीने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री गया बनाया-

करीब छह महीने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा यादव को चोट लग गई है। वह गौसगंज सिकंदराराऊ स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर गंभीर अवस्था में घायल पड़े हैं। पुलिस के पहुचंने से पहले स्वजन उन्हें लेकर अलीगढ़ चले गए। पुलिस को ऊपर के कमरे से एक पिस्टल और एक कारतूस का खोला मिला है। बताया जा रहा है कि कृष्णा की कनपटी के पास गोली लगी है। पुलिस घटना की वजह तलाशने के प्रयास में जुटी है।

About Post Author