Amarnath Yatra 2023: एक सप्ताह में पार होगा एक लाख भक्तों का आंकड़ा, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार भी शामिल

KNEWS DESK-  अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्तों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है| 6 जुलाई यानी कि आज बालटाल और पहलगाम से 10,000 से अधिक भक्तों का अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ है| अधिकारियों ने कहा, अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या एक सप्ताह में एक लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी| पिछले दो दिनों से करीब 10-12 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर रहे हैं|

6 दिनों के अन्दर ही 70,000 से अधिक लोगों द्वारा दर्शन किए जा चुके हैं| जिनमें भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार  का नाम भी शामिल है| 1 जुलाई से आरंम्भ हुई अमरनाथा यात्रा किसी शीर्ष अधिकारी की पवित्र गुफा की ये प्रथम यात्रा है| श्रीनगर स्थित चिनार कोर के एक शीर्ष अधिकारी ने यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि एडमिरल कुमार बुधवार 5 जुलाई की सुबह अमरनाथ गुफा मंदिर पहुंचे|

बालटाल बेस कैंप और नुनवान बेस कैंप दोनों से बुधवार को 18,354 तीर्थयात्री का जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ| एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इनमें 12483 पुरुष, 5146 महिलाएं, 457 बच्चे, 266 साधु और 2 साध्वियां शामिल हैं| उन्होंने कहा कि नौसेना प्रमुख ने अमरनाथ गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की और यात्रा की निगरानी कर रहे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की| शीर्ष अधिकारी को मौजूदा यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई और फीडबैक दिया गया|

अधिकारी ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना प्रमुख ने यात्रा के सुरक्षित संचालन की दिशा में काम करने के लिए सेना, वायु सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीएपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और आपदा राहत एजेंसियों सहित सुरक्षा बलों के बीच तालमेल की सराहना की|

नौसेना प्रमुख ने कश्मीर में नागरिक प्रशासन और अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से की गई मानवीय सहायता और राहत सहायता के लिए भी बलों की सराहना की| यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी और 31 अगस्त 2023 को खत्म होगी|

About Post Author