अंजू से बात करने के बाद पति अरविंद दिखे नरम, बोले- ‘जो बच्चे चाहेंगे वो होगा’, बेटी भी पहुंची मिलने

KNEWS DESK- पाकिस्तान से लौटकर आई अंजू ने अपने पति अरविंद से फोन पर बात की है| बताया जा रहा है कि अंजू और अरविंद के बीच काफी देर तक बातचीत हुई| इस दौरान अंजू ने अपनी बेटी से भी बात की है| अंजू की बेटी अपनी मां से मिलने के लिए हरियाणा के सोनीपत पहुंची| बेटी से मिलने के बाद अंजू ने कहा- मेरी बेटी मुझे समझती है|

अरविंद ने भी अंजू के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की बात कही है| हालांकि अरविंद ने कहा- यह बच्चों पर निर्भर है| बच्चे जो चाहेंगे वो होगा| अंजू से बातचीत के बाद अरविंद के तेवर थोड़े बदले हुए नजर आ रहे हैं| ऐसे में देखना होगा, आगे अरविंद की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है|

बता दें कि अरविंद ने अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसके आधार पर अंजू से पूछताछ की गई| अंजू से करीब 10 सवाल पूछे गए और उसके बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग हुई| फूलबाग थाने में दर्ज कराए गए केस में अरविंद ने अंजू और नसरुल्ला पर कई आरोप लगाये थे कि अंजू ने शादीशुदा होने के बाद भी पाकिस्तान जाकर शादी कर ली| उसने अकारण ही मेरा और बच्चों का परित्याग किया है| इससे मुझे मानसिक आघात पहुंचा है| इसी के साथ अरविंद ने अंजू पर धमकी देने का भी आरोप लगाया था|

Video: अंजू कब आएगी भारत? पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने अब सबकुछ बताया, कहा-  'वो पुलिस के सवालों...' | When will Anju return From Pakistan to India  nasrullah made shocking disclosed ...

वहीं नसरुल्ला पर आरोप लगाते हुए अरविंद ने कहा था- नसरुल्ला को पता था कि अंजू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, फिर भी उसने अंजू को बहला फुसलाकर पाकिस्तान बुला लिया और उसके साथ शादी कर ली| बता दें कि अंजू पाकिस्तान से बच्चों से मिलने के नाम पर भारत आई है| भारत लौटकर अंजू के मिजाज बदले नजर आ रहे हैं| अंजू ने पाकिस्तान में कहा था, वो भारत पहुंचकर सभी सवालों के जवाब देगी लेकिन अब वो सवालों से बचती नजर आ रही है|

अरविंद ने अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया था| उसी मामले में राजस्थान के भिवाड़ी से पुलिस हरियाणा के सोनीपत अंजू से पूछताछ करने पहुंची| पुलिस ने पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है| भिवाड़ी के एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि अंजू का कहना है कि वो ईसाई धर्म को मानती है और हिंदू धर्म के नियमों के बारे में उसको जानकारी नहीं है| योगेश दाधीच ने बताया कि जांच अधिकारी ने अंजू से सोनीपत जाकर पूछताछ की| 10 से ज्यादा सवाल पूछे गए| अंजू ने पुलिस को बताया- वो खुद की इच्छा से पाकिस्तान गई थी| उसकी अपने पति से अनबन थी| उसने पाकिस्तान में दूसरी शादी की और उसके बाद वो वापस भारत आई है| पुलिस ने कहा कि अंजू के बयान के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है|

इस संबंध में जब ईसाई धर्म के धर्मगुरु से बात की गई तो उन्होंने कहा- ईसाई धर्म में भी बिना तलाक के दूसरी शादी का कोई प्रावधान नहीं है| बिना तलाक के अगर कोई महिला और पुरुष दूसरी शादी करते हैं तो वो शादी मान्य नहीं होती है| ऐसे में साफ है कि अंजू पुलिस को घुमा रही है|

About Post Author