भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाएगा 3000 क्विंटल चावल, सुगंधित भात से महकेगा भंडारा

KNEWS DESK-  यूपी के अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं| 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा| इसके लिए देश का हर प्रदेश कुछ न कुछ दान कर पुण्य कर रहा है| वहीं अब भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 3000 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा जाएगा|

यही चावल भगवान श्रीराम के महाभंडारे में यूज होगा| छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा| सीएम विष्णुदेव साय 28 दिसंबर को चावलों से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या भेजेंगे, जो 30 दिसंबर को पहुंचेगा| ये अब तक कि सबसे बड़ी चावल की खेप है जो अयोध्या पहुंचेगी| चावलों की बोरियों को छत्तीसगढ़ के कई जिलों से एक साथ एकत्रित कर भेजा जाएगा|

Dussehra 2022: जब भगवान राम ने विजय प्राप्ति के लिए रावण से करवाई थी पूजा  और मांगा था आशीर्वाद, पढ़ें पूरी कहानी

मनेद्रगढ़ विधायक और केबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा- यह प्रदेश रामलला की जननी माता कौशल्या की जन्म भूमि है| इसलिए भगवान रामचन्द्र हमारे भांजे हुए| निश्चित रूप से राम लला की स्थापना अयोध्या में हो रही है| जैसे ननिहाल में बालक पैदा होने पर उत्सव मनाते हैं वैसा उत्सव हम लोग भी मनाएंगे| मैं सभी से इसके लिए अपील भी कर चुका हूं| अपने-अपने नगरों में और गांवों में एक उत्सव का माहौल बनाएं व अपने घरों को दीप जलाकर सजाएं| अभी सभी क्षेत्रों में श्री राम भगवान के लिए कलश भ्रमण का आयोजन हो रहा है|

उन्होंने बताया कि सभी राईस मिलर मिलकर पूरे प्रदेश भर से 300 टन अच्छे क्वालिटी के चावल 28 दिसंबर को अयोध्या के लिए रवाना कर रहे हैं| सभी धार्मिक संगठनों, सामाजिक संगठनों व छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर अन्न दान किया है| क्योंकि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और श्री राम यहां के भांजे हैं| इसलिए यहां से जो चावल जा रहा है वो वहां के प्रसाद में उपयोग होगा|

About Post Author