22 दिन के भीतर CNG-PNG के दामों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई दरे

एक बार फिर सीएनजी-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी तीन रुपए प्रति किलो और घरेलू गैस पीएनजी पर दो रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर के हिसाब से बढ़ाया गया है। सीएनजी व पीएनजी के दामों में 22 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। शनिवार सुबह छह बजे से बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएंगी। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ, उन्नाव, आगरा में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

लखनऊ और उन्नाव में सीएनजी 83.80 प्रति किलो हो गई है जोकि अभी तक 80.80 प्रति किलो थी। लखनऊ में पीएनजी 47 रुपए एससीएम मिलेगी।

दो साल में सीएनजी 40% व पीएनजी 60% बढ़ी

बीते दो वर्षो में सीएनजी के दामों में करीब 40 फीसदी और पीएनजी के दामों में करीब 60 फीसदी का इजाफा हुआ है। चार अप्रैल 2020 में सीएनजी 59.50 रुपए किलो मिल रही थी। अब इसके लिए 83.80 प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि पीएनजी रसोई गैस 29.50 एससीएम थी। जो कि अब 47 रुपए एससीएम हो गई है।

कब बढ़े दाम 

माह             सीएनजी रेट                       पीएनजी रेट
23 अप्रैल 22          83.80/किलो           47 / एससीएम
1 अप्रैल  22            80.80/ किलो          45 / एससीएम
17 दिसंबर 21         72.50/ किलो          38.50/ एससीएम
1 नवंबर 21             70.50 / किलो         37.50/ एससीएम
3 अक्टूबर 21          68.10 / किलो         35.50/ एससीएम
7 अप्रैल 21              63.45 / किलो          35.50/ एससीएम
6 अक्टूबर 20          60.95 / किलो         ——————-
3 जून 20                 60.50 / किलो         ——————-
4 अप्रैल 20              59.50 / किलो         29.50/ एससीएम

About Post Author