17 साल की नाबालिग लड़की पहुंची जयपुर एयरपोर्ट, पकिस्तान जाने की करने लगी मांग, वजह सुन उड़ जाएंगे होश

KNEWS DESK- बीते शुक्रवार को 17 साल की एक नाबालिग लड़की जयपुर एयरपोर्ट पर पकिस्तान का टिकट मांग रही थी|ये सुनते ही एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने CRPF पुलिस को सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नाबालिग लड़की से पूछताछ की तब उसने बताया कि वो पकिस्तान की रहने वाली है, अपने घर वापस जाना चाहती है| दोबारा पूछने पर लड़की बोली वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही थी| यह सुनकर उससे एक बार और पूछा गया तब उस लड़की ने बताया ऐसा कुछ जिसे सुन पुलिस वालों के होश उड़ गए|

दरअसल, नाबालिग लड़की पुलिस से बार-बार झूठ बोल रही थी| लड़की ने कहा कि वो पाकिस्तान की रहने वाली है और तीन साल पहले उसकी बुआ उसे अपने साथ माधोपुर ले आई थी लेकिन बुआ से उसकी लड़ाई हुई तो वह वापस पाकिस्तान जाना चाहती है| पुलिस ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया  उन्होंने उससे दोबारा पूछा| फिर लड़की ने कहा कि पाकिस्तान में उसका बॉयफ्रेंड रहता है| वह उसी से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी| उस लड़के ने ही उसे बताया था कि टिकट कैसे लेनी है और एयरपोर्ट काउंटर पर क्या बात करनी है  लेकिन पुलिस को फिर भी उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ|  तब पुलिस नाबालिग लड़की के घरवालों का पता लगाने में जुट गई|

जांच पड़ताल में पता चला कि नाबालिग लड़की सीकर जिले के रतनपुरा गांव की रहने वाली है| तुरंत उसके घरवालों को थाने बुलाया गया| फिर लड़की ने पूरी बात बताई उसने कहा कि उसे सीमा और अंजू केस से काफी उत्साह मिला है| जब उसने देखा कि सीमा और अंजू के बारे में पूरे देश को पता है| वो दोनों अब काफी फेमस हो गई हैं| इसलिए उस नाबालिग लड़की ने भी फेक पॉपुलैरिटी पाने के लिए यह रास्ता अपनाया| जिससे कि वो भी पोपुलर हो जाए|

आपको बता दें, पुलिस अभी भी नाबालिग लड़की से पूछताछ कर जांच पड़ताल में लगी है| पुलिस पता लगा रही है कि वह सच बोल रही है या झूठ|

About Post Author