लोनी में अमित शाह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- ‘2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के माफियाओं को चुन चुन कर खत्म करने का चुनाव है’

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां अपनी जान झोंकती दिख रही है हर रोज़ पार्टियों के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने उनके विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे है, इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्‍ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने गुरुवार को दिल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के लोनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया।

अपने संबोधन के दौरान शाह ने इतिहास के तैमूर लंग से लेकर पाकिस्तान तक का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा कि, सपा प्रमुख धारा 370 हटाने का विरोध कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे थे. अमित शाह ने कहा, “चाहे तैमूर लंग से लड़ना हो या अंग्रेजों से … लोनी की इस भूमि ने कभी पीठ नहीं दिखाई…धारा 370 हटाने का अखिलेश यादव क्यों विरोध कर रहे थे? क्या वोट बैंक के लिए आप विरोध कर रहे थे?”.

अखिलेश पर बरसे शाह-
लोनी विधानसभा क्षेत्र में करीब 36 फीसदी मतदाता मुस्लिम है और उनकी नजर यहां चुनावों में वोटरों के ध्रुवीकरण पर है. अमित शाह ने कहा, “आजम खान कहां है… जेल में है. अतीक अहमद कहां है… जेल में है…मुख्तार अंसारी कहां है… जेल में है…2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के माफियाओं को चुन चुन कर खत्म करने का चुनाव है…2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश को सबसे विकसित राज्य बनाने का चुनाव है”

About Post Author