यूपी विधानसभा चुनाव 2022: 20 तारीक को होंगी तीसरे चरण की वोटिंग, जानें 6 हॉट सीटें और उनके समीकरण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मतदानों के दो चरण हो चुके है। रवीवार को तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होने जा रहा है। अब तक दो चरणों में 113 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में चुनाव-

तीसरे चरण में प्रदेश के तीन हिस्सों अवध, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में चुनाव होने हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद और हाथरस शामिल हैं. यहां पर 19 विधानसभा सीटें हैं. अवध क्षेत्र में कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले हैं। इन 6 जिलों में 27 विधानसभा सीटें हैं. बुंदेलखंड इलाके में झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर और जालौन जिले में भी मतदान होना है. बुंदलेखंड के पांचों जिलों में 13 विधानसभा सीट हैं।

तीसरे चरण के मतदान में कुछ हॉट सीटें है, जहाँ मुकाबला काफी टक्कर का होने वाला है, यूपी चुनाव के तीसरे चरण की 6  हॉट सीटें है, जिनका इतिहास भी काफी है। तो जानते है 9 हॉट सीटों के समीकरण-

मैनपुरी

फर्रूखाबाद

कन्नौज

इटावा

हाथरस

कानपुर

करहल

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव को घेरने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

जसवंतनगर

इटावा की जसवंतनगर सीट से अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां से शिवपाल यादव लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। भाजपा ने जसवंतनगर सीट से युवा नेता विनय शाक्य को मैदान में उतारा है .

फर्रुखाबाद सदर सीट

फर्रुखाबाद सदर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। 2002 मे लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद की कायमगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं।

सीसामऊ

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट का चुनाव भी काफी टक्कर का होगा, क्यूकी इस बार हैट्रक विधायक इरफान सुलंकी की मुश्किले भाजपा और कोंग्रस ने बढा दी है। इसका कारण यह है कि, यहां मुस्लिम वोर्टस है, ऐसे मे तीन मुस्लिम नेताऔ को मुकाबला देखने लायक होगा।

कन्नौज

पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल होने वाले असीम अरुण कन्नौज सदर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। असीम अरुण का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अनिल दोहरे से है।

हाथरस

बसपा का दामन छोड़कर आए रामवीर उपाध्याय भाजपा के टिकट पर हाथरस की सादाबाद से ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला एसपी-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से है।

About Post Author