भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कांग्रेस में हुई शामिल, इंस्टाग्राम पर प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर दी जानकारी

लखनऊ: राजनीती में अभिनेताओं का आना कोई नहीं बात नहीं है, हेमा मालिनी हो या जया बच्चन कई अभिनेता अब राजनीती में है। ऐसा ही अभिनेता से राजनेता तक का सफर तय करने जा रही है। भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना कर देने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी अब कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं, हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की।

रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हो गयी है, इसकी जानकारी रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो में रानी मुस्कुराती नजर आ रही हैं और अपने इस नए सफर को लेकर खुश भी लग रही हैं. एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ का प्रमोशन भी किया है।

https://www.instagram.com/p/CZJhbMNJTXo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d952c9ca-26ed-4cff-b77a-cacda54e68c1

प्रियंका गांधी संग शेयर की फोटो
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है.प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं. आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर. @priyankagandhivadra @surajthakurinc #republicday #ladkihuladsaktihu

रानी की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग-
रानी चटर्जी जैसे ही राजनीती में उतरने की खबर शेयर की के हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। एक्ट्रेस के इस नए सफर के लिए सभी फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- वैरी गुड. एक दूसरे शख्स ने लिखा- एग्रेसिव मूव. एक शख्स ने लिखा- स्वागत है कांग्रेस में. फैंस उन्हें बेस्ट ऑफ लक कहते नजर आ रहे हैं।

About Post Author