पार्टी प्रवक्ता को कांग्रेस ने पद से हटाया, “कांग्रेस को बचाने” के लिए राहुल-प्रियंका को किनारा करने की दी थी सलह

चेन्नई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद से कांग्रेस को काफी आलोचनायों का सामना करना पड रहा है, फीर चाहे विपक्ष हो या फीर कांग्रेस के नेता। तमिलनाडु में पार्टी के एक प्रवक्ता ने बयान दिया था “कांग्रेस को बचाने” के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को किनारे हो जाना चाहिए, इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पद से हटा दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमेरिकाई वी नारायणन ने कहा कि, ममता बनर्जी, जगन मोहन रेड्डी, शरद पवार और के चंद्रशेखर राव जैसे पार्टी के साथियों को वापस कांग्रेस में लौटना चाहिए और और कांग्रेस में लोगों का विश्वास बहाल करना चाहिए।

NDTV से बोले नारायणन

नारायणन ने NDTV से कहा कि, भारत के लोगों के विश्वास को बढ़ाने के लिए ममता बनर्जी, जगन मोहन रेड्डी, शरद पवार, के चंद्रशेखर राव (केसीआर) से अनुरोध है कि वे अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दें. अगर ममता बनर्जी लौटती हैं, तो वह दूसरों को भी मना लेंगी। बता दें कि, नारायणन कांग्रेस के जी-23 असंतुष्टों नेताओं के समूह का हिस्सा नहीं हैं।

 

About Post Author