पंजाब के बाद हिमाचल पहुंची आम आदमी पार्टी, रोड शो में CM केजरीवाल बोले- हमें काम करना आता है

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद अब हिमाचल पर नजर तेज है। आज मुख्यमंत्री के गृह जिलें मंडी से 2022 के चुनाव का आप ने शंखनाथ कर दिया है। इस कारण सत्ता दल कांग्रेस डरा हुआ है क्योंकि हिमाचल में हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन होता रहा है, कांग्रेस का एक अहम डर ये है कि अभी तक आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर ही सेंध लगाई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक रोड शो किया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हमने पहले दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया और फिर पंजाब से, अब हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का वक्त है।

हम आम लोग हैं, हम राजनीति करना नहीं जानते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम आम लोग हैं, हम राजनीति करना नहीं जानते हैं। हम लोगों के लिए काम करना, स्कूल बनाना और भ्रष्टाचार खत्म करना जानते हैं. भगवंत मान  के सीएम बनने के बाद सिर्फ 20 दिनों में हमने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया. अब हिमाचल प्रदेश में भी क्रांति होनी चाहिए.”

About Post Author