जालौन: राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जयसवाल ने राजकीय मेडिकल का किया निरीक्षण

खबर जालौन से जहाँ, उ. प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जयसवाल जनपद जालौन पहुंचीं। यहां मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ राजकीय मेडिकल का निरीक्षण किया।

इसके अलावा जल संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। महिला थानाध्यक्षो एवं सबन्धित क्षेत्राधिकारियों से विगत माह की महिला उत्पीडन की घटनाओं की भी समीक्षा की।

इस मामले में संबंधित अधिकारियों महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग व अन्य स्वयं सेवी संगठनों द्वारा बालिका एवं महिलाओं हेतु संस्थाऐं संचालित होने की बात बताई।

About Post Author