चुनावी अश्वमेघ दौड़ पड़े घोड़े

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव क लिए चुनावी अश्वमेघ की यात्राओं के लिए पार्टियों ने घोड़े दौड़ा दिए है….जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे सियासी दांव पेंच तेज होने लगे हैं….बीते दिनों यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद बीजेपी ने उनके जननायक और पिछड़े वर्ग के कद्दावर होने की छवि को बखूबी कैश किया था जिसे लेकर विपक्ष हमलावर भी रहा लेकिन चुनावी दंगल में ये सब तो होता ही रहता है क्योंकि अब विपक्ष उसकी काट और चुनाव में पैठ बनाने के लिए यात्राएं निकाल रहा है…जहां एक ओर समाजवादी पार्टी जनादेश यात्रा निकाल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा तो राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक पार्टी संकल्प यात्रा लेकर वोटरों के पास जा रही है… आने वाले समय में चुावी संग्राम दिलचस्प होने वाला है ये तो तय है….

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव क लिए चुनावी अश्वमेघ की यात्राओं का चुनावी बिगुल बज चुका है….जिसको लेकर पार्टियों के चुनावी अश्वमेघ यात्राओं के घोड़े दौड़ा दिए है….पार्टियों ने चुनावी बिगल बजाकर तैयारियों को तेज कर दिया है….

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा 

आम आदमी पार्टी ने अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है…तिरंगा यात्रा को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा निकालकर चुवावी बिगुल फूक दिया है…..

समाजवादी पार्टी की जनादेश यात्रा 

तो वहीं अखिलेश यादव ने जनादेश यात्रा की शुरुआत कर चुनावी अश्वमेघ के घोड़ों को दौड़ा दिया है……विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए लिटमस टेस्ट की तरह हैं….पार्टी के सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की भी इस चुनाव में अग्निपरीक्षा है…ऐसे में सपा ने जनसंपर्क अभियान के लिए ताकत झोंक दी है…..

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की जन संकल्प यात्रा

तो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने जन संकल्प यात्रा की शुरूआत कर चुनावी बिगुल फूंक कर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर जीत का बिगुल बजा दिया….

 

 

 

 

 

 

 

About Post Author