केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया आग्रह, कहा- पेट्रोल की जगह शुरू करे एथेनॉल पंप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पेट्रोल की जगह एथेनॉल पंप शुरू करने का आग्रह किया, साथ ही उन्होंने धान से एथेनॉ लबनाने के प्रस्ताव भेजने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हमने सरकार बनने के दूसरे महीने केंद्र को ये प्रस्ताव भेज दिया था। सवा तीन साल बाद भी केंद्र ने अनुमति नहीं दी। भारत सरकार में बैठे लोगों के समझ में अंतर है। वह चाहते हैं, एथनॉल पैरा, भूषा से बनाएं। हमें गन्ना और मक्का के लिए अनुमति मिली लेकिन धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं दे रहे।

सीएम बघेल ने कहा कि धान के एथेनॉल का रेट तय होना चाहिए, अभी तक केंद्र सरकार ने तय नहीं किया है। केंद्र कनकी चावल की अनुमति देने की बात करती है, लेकिन इससे किसान, राज्य सरकार और केंद्र सरकार तीनों को नुकसान है।

 

 

 

 

 

 

 

About Post Author