इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ईवीएम मशीन को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी

खबर मध्यप्रदेश के इंदौर की है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, आने वाले महीनो में कांग्रेस ईवीएम मशीन को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

हालाकि, उन्होंने यह बात इशारों में कहीं लेकिन अगली बार इंदौर आने पर बाकी पत्ते खोलने का वायदा किया। कमलनाथ ने कहा पंद्रह महीनों की सरकार में मैने जो तोड़फोड़ मचाई वह मिलावटखोरों,माफियाओं के खिलाफ थी।

लेकिन जो भाजपा बुलडोजर की राजनीति कर रही है वह सहीं नही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से कहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जनता बहुत समझदार हो गई है।

About Post Author