भारत के SUV से भी ज्यादा महंगे स्कूटर,कीमत और फीचर्स जान कर हो जाएंगे दंग

KNEWS DESK :- कंपनियां अपने स्कूटर बिक्री के लिए लाती रहती है| जिनमे कई तरह के फीचर्स होते हैं| भारतीय बाजार में टू व्हीलर की मांग काफी अधिक है आज हम आपको भारत के सबसे महंगे स्कूटर्स के बारे में बतायेंगे जो की SUV से भी ज्यादा महंगे है| और फीचर्स हैरान करने वाले हैं| आइये बताते हैं|

BMW C 400 GT

भारत का सबसे महंगा स्कूटर BMW C 400 GT  है। इसकी एक्स -शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये से शुरू होती है। ये 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन से लैस है। जो 33.5 hp और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Keeway Sixties 300i

Keeway स्कूटर के  Sixties 300i  का  डिजाइन रेट्रो- स्टाइल का है। यह  278.8cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन से  संचालित है, जो 18.7 hp और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 3.3 लाख रुपये है।

 

Okinawa Okhi-90

स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.86 लाख है। इसमें 3.6kWh की बैटरी लगी है जो 160 किमी की रेंज देता है। स्कूटर की टॉप स्पीड  90 किमी प्रति घंटे है।

 

Vespa SXL 150

भारत की  सबसे प्रमुख स्कूटर कंपनी में से एक Vespa SXL 150 है। इसकी कीमत 1.48 लाख रुपये है। इसमें 149.5cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन है जो 10.63 hp और 11.26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

 

 

Aprilia SXR 160

स्कूटर की कीमत 1.44 लाख रुपये है। इसमें 160cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन है। जो 12.9 hp और 11.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें  टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, सिंगल आर्म रियर एडजस्टेबल यूनिट, एलईडी लाइटिंग, एबीएस के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और बहुत फीचर्स है।

 

 

About Post Author