Volkswagen Tiguan SUV भारत में जल्द होगी लॉन्च, धमाल मचाएगी ये कार

KNEWS DESK – जर्मन ऑटोमेकर फॉक्सवैगन ने अपनी नई फॉक्सवैगन टिगुआन एसयूवी का डेब्यू कर दिया  है| कार को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया जायेगा| यह एसयूवी की तीसरी जेनरेशन है| भारत में कार के 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है| कंपनी ये एसयूवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है|

Volkswagen Tiguan SUV

कंपनी अपनी नई फॉक्सवैगन टिगुआन एसयूवी को 2024 में भारत में लॉन्च कर सकती है| ये एसयूवी की तीसरी जेनरेशन है जिसमें नई डिज़ाइन, फीचर, अपडेटेड इंजन ऑप्शन और भी बहुत कुछ मिलता है| ये एसयूवी फॉक्सवैगन ग्रुप की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है|

डिजाइन 

Tiguan SUV में स्लीक आईक्यू लाइट एचडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स 38,400 मल्टी-पिक्सेल एलईडी के साथ मौजूद हैं| जिन्हें एक पतली एलईडी पट्टी के साथ जोड़ा गया है| इसके बीच में एक बड़ा कला पैनल बड़े एयर इनटेक के साथ देखने को मिलता है| वहीं इसके बैक साइड में एक एलईडी टेल लाइट जिसमें तीन अलग-अलग एलईडी क्लस्टर होते हैं| जिन्हें टेलगेट पर चलने वाले काले पैनल के साथ जोड़ा गया है| साथ ही इसमें नई डिज़ाइन किए गए 20-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील भी मौजूद हैं, जो दिखने में काफी आकर्षक हैं|

फीचर्स

Tiguan SUV में 15.1 इंच के फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नई डिजाइन वाला डैशबोर्ड मिलता है| गियर लिवर को स्टीयरिंग के साथ इंटेग्रेटेड किया गया है, साथ ही HUD डिस्प्ले भी मौजूद है| साथ ही सुविधा के लिए मसाज फीचर के साथ फ्रंट वेन्टीलेटेड सीटें, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, इनबिल्ट ओएलईडी स्क्रीन के साथ, एक रोटरी कंट्रोलर, एडीएएस, पार्क असिस्ट प्रो, रिमोट पार्किंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं|

पावरट्रेन

इस एसयूवी में मल्टिपल इंजन ऑप्शन मिलते हैं| जिसमें 1.5-l पेट्रोल, 2.0-l पेट्रोल, 2.0-l डीजल और 1.5-l पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन हैं| वहीं प्लग-इन हाइब्रिड में 19.7 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसके लिए कंपनी 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है| सभी इंजन को 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, लेकिन प्लग-इन हाइब्रिड में 6-स्पीड डीएसजी दिया गया है|

मुकाबला

Volkswagen Tiguan SUV 2024 का मुकाबला करने वाली गाड़ियों में किआ स्पोर्टज, हुंडई टक्सन जैसी गाड़ियां हैं|

About Post Author