छोटा हाथी पर सवार ‘बड़ा हाथी’ का वीडियो हुआ वायरल, Hyundai Creta को छोड़ा पीछे

KNEWS DESK – इंसान से लेकर सामान तक, हर चीज के लिए अलग-अलग गाड़ियां बनी हैं। इंसान के लिए बस, कार, बाइक जैसी गाड़ियां हैं तो वहीं सामान लोड करने और उन्हें कहीं पहुंचाने के लिए ट्रक, टेम्पो जैसी गाड़ियां बनी हैं। लेकिन कभी अपने देखा है कि गाड़ी पर हाथी सवार है|सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर एक वीडियो काफ्गी वायरल हो रहा है| जिसमें टाटा के छोटे हाथी पर एक असली हाथी सवार है| इसके पीछे हुंडई क्रेटा चल रही है| छोटा हाथी यानि टाटा ऐस इतनी स्पीड में चल रहा है कि हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है|

Elephant On Tata Ace Vehicle,Hathi Ka Video: छोटे हाथी पर 'बड़ा हाथी' लेकर  जा रहा था शख्स, वीडियो देखकर लोग बोले- असली है या नकली? - chote hathi par  bada hathi video

Tata Ace  पर सवार हाथी

ज्यादातर लोग टाटा ऐस को छोटे हाथी के नाम से जानते हैं| लेकिन क्या कभी सोचा है कि ये छोटा हाथी अपने ऊपर बड़े हाथी को लेकर दौड़ेगा| इस ट्वीट में डाली गई वीडियो से साफ पता चल रहा है कि टाटा ऐस स्पीड में अपनी मस्ती में चल रही है| उस पर खड़ा हाथी खुली हवा के मजे ले रहा है| ये वीडियो बनाने वाला शख्स हुंडई क्रेटा में सवार है जिसे छोटे हाथी ने पीछे छोड़ दिया है| क्रेटा ड्राइवर इसमें अपनी स्पीड भी शो कर रहा है|

Tata Ace के फीचर्स और कीमत

टाटा ऐस में आपको दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं| पेट्रोल: 694cc, 2-सिलेंडर, 12-वाल्व, SOHC इंजन जो 30hp की पावर और 55Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| डीजल: 702cc, 2-सिलेंडर, 12-वाल्व, SOHC इंजन जो 22hp की पावर और 55Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| इसमें आपको मैनुअल ट्रांसमिशन, पेयरेड फ्रंट और रियर लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट और हाइड्रोलिक ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं| टाटा ऐस की कीमत 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है|

हुंडई क्रेटा: इंजन और कीमत

हुंडई क्रेटा में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं| पेट्रोल: 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, 12-वाल्व, SOHC इंजन जो 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है|इसमें 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, 16-वाल्व, CRDi इंजन जो 115hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| हुंडई क्रेटा में 1.4-लीटर, 4-सिलेंडर, 16-वाल्व, टर्बोचार्ज्ड इंजन जो 140hp की पावर और 242Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| हुंडई क्रेटा की कीमत 12.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है|

यह भी पढ़ें – ‘गोलमाल 5’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे रोहित शेट्टी, जानिए- कब रिलीज होगी ये फिल्म

About Post Author