मर्सिडीज-बेंज ने भारत में दो नई कारें की लॉन्च, जानिए किन खूबियों से है लैस

KNEWS DESK – जर्मन वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई कारें लॉन्च कर दी है| कंपनी नए प्रोडक्ट के साथ भारत में अपनी प्रोडक्ट लॉन्च रणनीति को तेजी से बढ़ा रहा है| मर्सिडीज-बेंज ने अपनी लोकप्रिय GLE एसयूवी को अपडेट किया है और एक नया C43 AMG मॉडल भी बाजार में लॉन्च किया है| GLE की एक्स शोरूम कीमत 96.4 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि C43 AMG की कीमत 98 लाख रुपये है| आपको दोनों कारों के बारे में विस्तार से बताते हैं|

डिजाइन और स्टाइलिंग

नई GLE को एक अलग लुक मिलता है जो नई मर्सिडीज-बेंज डिजाइन लैंग्वेज के अनुरूप है| फ्रंट-एंड में एक अलग बम्पर डिज़ाइन और शार्प लुक के साथ नए हेडलैम्प्स के साथ बड़ा बदलाव है, साथ ही इसमें नए अलॉय व्हील भी दिए गए हैं| साइड व्यू में कोई बदलाव नहीं है, लेकिन पीछे टेल-लैंप्स को नई स्टाइल दी गई है| ज़्यादा आक्रामक दिखने वाला एएमजी लाइन एडिशन और भी अलग है| अंदर की तरफ मर्सिडीज-बेंज ने तकनीक को अपडेट किया है और इसके लुक में थोड़ा बदलाव किया है|

फीचर्स 

इसके एसी वेंट के लिए एक नया डिज़ाइन, एक बड़ा 12.3 इंच टचस्क्रीन और एक 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है. इसमें 13 स्पीकर बर्मेस्टर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ट्रांसपेरेंट बोनट जैसे फीचर्स दिए गए हैं| GLE450 और 450d में एयर सस्पेंशन के साथ तीन पावरट्रेन हैं, GLE300d GLE रेंज की शुरुआत है, जबकि 450डी वेरिएंट की डिलीवरी बाद में शुरू होगी| इसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है|

पावरट्रेन

C43 AMG ने अब नई C-क्लास में वापसी की है| नई C43 में स्टैंडर्ड C-क्लास की तुलना में एक बड़ा अंतर है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक बड़ी पैनामेरिकाना ग्रिल और बड़े इंटेक के साथ एक स्पोर्टियर बम्पर है|

अपडेटेड  डिज़ाइन 

अन्य डिज़ाइन अपडेटेड में 18 इंच के अलॉय व्हील्स, क्वाड एग्जॉस्ट और पीछे एक बड़ा डिफ्यूज़र शामिल है| पावरट्रेन के मामले में इसमें बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें V6 पेट्रोल को एक छोटे 2.0 लीटर चार सिलेंडर यूनिट के साथ बदल दिया गया है| इसे एक अतिरिक्त इलेक्ट्रिक टर्बोचार्जर के साथ जोड़ा गया है, जो कंबाइंड तौर पर 408 bhp पॉवर और 500Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जो कि पहले वाले इंजन से अधिक है| इसमें 4मैटिक और 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का सपोर्ट स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है|

About Post Author