लेम्बोर्गिनी ने भारत में अपनी Lamborghini Revuelto Supercar की लॉन्च, कीमत 17 टॉप-मॉडल फॉर्च्यूनर से भी ज्यादा!

KNEWS DESK – ऑटोमोबिली लेम्बोर्गिनी ने अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड सुपर स्पोर्ट्स कार Revuelto को V12 इंजन के साथ लॉन्च किया। जिसकी कीमत 8.9 करोड़ रुपए है| इसने एवेंटाडोर को रिप्लेस किया है और यह पहली इलेक्ट्रिफाइड वी12 लेम्बोर्गिनी भी है|

इंजन 

इसलिए Revuelto में एक की जगह इलेक्ट्रिक मोटर के साथ, एक छोटी इलेक्ट्रिक रेंज वाला बैटरी पैक भी दिया गया है| जबकि 6.5 लीटर V12 के साथ इसकी टोटल आउटपुट पावर 1015 bhp है| जिसके चलते ये अब तक की सबसे तेज़ फर्राटे भरने वाली लेम्बोर्गिनी के साथ साथ सबसे ज्यादा पॉवरफुल भी है| क्योंकि ये 1000 हॉर्स पावर के निशान को पार करती है|

टॉप स्पीड 

इस फ्लैगशिप लेम्बोर्गिनी की टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा की है| इसके अलावा ये केवल 2.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है| इसमें एक और बड़ा बदलाव 8-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स है, जो एवेंटाडोर के पिछले गियरबॉक्स को रिप्लेस करता है, साथ ही ये ऑल व्हील ड्राइव है|

डिजाइन 

इसकी स्टाइलिंग शुद्ध लेम्बोर्गिनी है, लेकिन Y शेप डिटेलिंग के साथ एवेंटाडोर के मुकाबले ज्यादा अग्रेसिव है| जबकि इसके एग्जॉस्ट का निकास पीछे ऊपर की तरफ रखा गया है| जैसे कोई फाइटर जेट पहियों पर हो, ये काफी नीची और लंबी है| लेकिन लेम्बोर्गिनी के रुख को बहुत अच्छे से बनाए रखती है| बेशक, लेम्बोर्गिनी के दरवाजे भी वहीं हैं|

केबिन 

रेवुएल्टो के केबिन में अब 8.4 इंच टचस्क्रीन, 9.1 इंच पैसेंजर डिस्प्ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ तीन स्क्रीन दी गयी हैं| वहीं एवेंटाडोर के मुकाबले इसमें काफी ज्यादा स्पेस भी है| रेवुएल्टो के जरिये इटालियंस सुपरकार ब्रांड के लिए एक इलेक्ट्रिफाइड सफर की शुरुआत है, जिसमें भविष्य के लिए और ज्यादा पेशकश की योजना भी शामिल है|

About Post Author