होंडा ने 160 सीसी सेगमेंट में लॉन्च की अपनी तीसरी बाइक, जानें इसकी पूरी जानकारी

KNEWS DESK- 160 सीसी सेगमेंट में होंडा ने HONDA SP 160 नाम की एक और बाइक लॉन्च कर दी है| आज हम आपको इस न्यू लॉन्च बाइक के आकर्षक लुक और दमदार इंजन के बारे में बताने वाले हैं| उसके फर्स्ट लुक और उससे जुड़ी सारी जानकरी चलिए आपको बताते हैं|

शानदार है इसका लुक और डिजाइन

बाइक की लुक की बताएं तो ये सामने से आपको Honda SP 125 की याद दिलाएगी| वहीं अगर इसके हेडलैंप काउल की बताएं तो आपको हीरो की हंक की याद दिला सकती है| होंडा का कहना है कि उनकी SP125 125cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है| इसीलिए कंपनी ने अपनी इस बाइक की कुछ डिजाइन एसपी 125 से उधार ली हैं| इस बाइक का रियर टॉयर 130 एमएम का है, जो इसे स्पोर्टी अपील देता है| इसके फ्रंट में आपको एक स्मोक्ड विंडस्क्रीन के साथ एक एलईडी हेडलैंप मिल जाएगा| इसमें 12-लीटर फ्यूल टैंक के लिए प्लास्टिक क्लैडिंग में डुअल-टोन पेंट ट्रीटमेंट भी मिलता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है|  टेल सेक्शन वन-पीस ग्रैब हैंडल और सिग्नेचर एच-आकार के एलईडी टेल लैंप के साथ अन्य बॉडी पैनल से लैस है|आप इतना समझिए कि आप आगे का टायर देख कर कम्यूटर और रियर सेक्शन से स्पोर्ट बाइक बोल सकते हैं|

डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल कंसोल

कुल 6 शानदार कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई इस बाइक में डिजीटल स्पोडो मीटर मिलता है, जिसका यूज कंपनी की प्रीमियम बाइक्स में होता है| हालांकि, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल कंसोल की ब्राइटनेस उतनी अच्छी नहीं है| शायद धूप में आपको इससे थोड़ी परेशानी हो|

बेहतरीन ग्राउंट क्लियरेंस

अपने राइवल्स के मुकाबले आपको इसमें बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस दिखेगा| 177 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस से लैस इस बाइक को आप हाइवे या सीटी पर आराम से चला सकते हैं| ये बाइक खराब सड़कों पर भी बढ़िया चलेगी| सीट हाइट भी हीरो एक्ट्रिम 160R से 1 एमएम ज्यादा है| इसमें आपको 796 एमएम की सीट हाइट मिलेगी| जो ज्यादा हाइट वालों के लिए बेहतर है|

टायर और ब्रेक

इसमें दोनों टायरों में 17 इंच के ट्यूबलेस अलॉय व्हील्स हैं| फ्रंट में 80 एमएम चौड़े टायर हैं, वहीं रियर में 130 एमएम चौड़ी टायर स्पोर्टी लुक को मेंटेन रखे हुए हैं| फ्रंट में 276 एमएम और रियर में 220 एमएम की डिस्क ब्रेक मिल जाएगी| इसमें वेट क्लच का यूज किया गया है|

पावरफुल इंजन

इंजन पावरट्रेन की बताएं तो SP160 162.71cc,4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन द्वारा पावर्ड है, जो 13.21bhp और 14.58Nm की टॉर्क जेनरेट करता है| होंडा यूनिकॉर्न में भी यही इंजन होता है| इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं|  होंडा SP160 को दो वेरिएंट में पेश करेगी| पहला डुअल-डिस्क विकल्प है और दूसरा सिंगल-डिस्क संस्करण है| इसमें Honda Extreme के समान सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा|

जानें कीमत

स्टार्टिंग में इसकी कीमत एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 18 हजार रुपये है| ये बाइक 160 सीसी सेगमेंट में आने वाली पल्सर 160, अपाचे 160, सुजुकी जिक्सर, हीरो एक्सट्रिम 160 जैसी गाड़ियों को मात देगी|

About Post Author