चंदू मेरा Love है… शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड ने किया इनकार तो घरवालों ने युवक को पीटा

विजयवाड़ा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी साई चंदू से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक ने फिलहाल शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने कथित तौर पर युवक के साथ मारपीट की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Knews Desk– आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। यहां एक युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन जब युवक ने तत्काल शादी करने से इनकार कर दिया तो मामला विवाद में बदल गया। आरोप है कि इसके बाद युवती के परिवार वालों ने युवक साई चंदू के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती साई चंदू के साथ रिश्ते में थी और उससे शादी करना चाहती थी। इसी बीच उसके परिवार वालों ने उसकी शादी के लिए कहीं और रिश्ता तय करने की तैयारी शुरू कर दी। जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो वह घर से निकलकर सीधे साई चंदू के पास पहुंच गई। उसने युवक से शादी करने की बात कही, लेकिन साई चंदू ने कहा कि वह अभी शादी करने की स्थिति में नहीं है।

युवक के इनकार के बावजूद युवती शादी की बात पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि साई चंदू उसे रेलवे स्टेशन लेकर गया और वहां से अपने घर लौट जाने के लिए कहा। इसके बाद युवती वापस अपने घर पहुंची और उसने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया।

इसके बाद जब साई चंदू युवती से फोन पर बातचीत करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके परिजनों ने कथित तौर पर युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची और जांच शुरू की गई।

उधर, युवती के घर से गायब होने के बाद उसके परिवार वालों ने पेनामलूर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की और उसे गुंटूर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस युवती और युवक से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मारपीट के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *