ट्रैक्टर चुराते समय चोर के ऊपर से गुजर गया पहिया, फिर जो हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

KNEWS DESK- गुजरात का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें एक शख्स रात के समय में ट्रैक्टर चोरी करता है वो चोरी की घटना को अंजाम भी दे देता है लेकिन फिर उसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उस शख्स के ऊपर से होकर गुजर जाता है| हैरानी वाली बात तो ये है कि इसके बावजूद भी वो शख्स चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो जाता है| चलिए आपको इस वायरल वीडियो की पूरी जानकारी देते हैं|

दरअसल, ये वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है| जिसमें युवक ट्रैक्टर चोरी करता है| चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है| 30 सेकेण्ड के इस वीडियो में आप देखेंगे कि रात के अंधेरे में एक शख्स ट्रैक्टर के करीब खड़ा है| कई प्रयासों के बाद वो बिना चाबी के ट्रैक्टर को चालू कर देता है| जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगता है| वैसे ही चोर उसके पहिए के नीचे आ जाता है| ट्रैक्टर शख्स के ऊपर से गुजर कर आगे बढ़ जाता है| इसके बावजूद युवक किसी तरह खड़ा होता है और दर्द में ट्रैक्टर पर फटाक से चढ़ता है और उसे लेकर वहां से फरार हो जाता है| चोर का इस तरह से चोरी की घटना को अंजाम देना यूजर्स को हैरान कर रहा है|

ये वीडियो X अकाउंट पर किसी @vrajandersingh_ नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है| इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि चोरी करते समय चोर खुद हुआ हादसे का शिकार! पहिए से कुचलने के बाद भी चुरा ले गया ट्रैक्टर! यह कारनामा भी उस समय का है जब यमराज छुट्टी पर थे| इस वीडियो पर सभी यूजर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं| एक यूजर ने लिखा-जाके राखो सांईया, मार सके ना कोई| वहीं दुसरे ने लिखा-ये कौन सी चक्की का आटा खाता है, चोर निकला बाहुबली!

About Post Author