घर के टॉप फ्लोर इस शख्स ने किया स्टंट, बुरी तरीके से गिरा नीचे, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK : अधिकतर आप लोगों का सड़कों पर स्टंट करते हुए वीडियो जरुर देखते होंगे| अक्सर लोग स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान तक गवां देते हैं| आप सोशल मीडिया पर कई सारे वायरल  वीडियो देखते होंगे जिसमें लोग बिना अपनी जान की परवाह किए काफी उचाईयों से कूदकर स्टंट करते हैं| हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें एक शख्स पहाड़ियों या बाइक से नहीं बल्कि एक घर की छत से कूदता नजर आ रहा है| इस वीडियो को देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश…

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखंगे कि एक शख्स घर के टॉप फ्लोर से नीचे कूदता रहा है| इसके बाद द्रश्य देखकर आप दंग रह जाएंगे| दरअसल, चश्मा पहने यह शख्स घर के टॉप फ्लोर से एक पेड़ पर कूद जाता है| जिसके बाद वो पेड़ की टहनियों से टकराते हुए नीचे जमीन पर गिर जाता है| वह शख्स लोहे की बनी फेंसिंग पर भी गिरा, जिससे वह फेंसिंग टूट गया  लेकिन इस वीडियो में यह पता नहीं चल रहा है कि नीचे गिरने के बाद उसकी हालत में क्या असर पड़ा…

वायरल वीडियो में दखा जा सकता है कि यह शख्स कूदने से पहले बहुत उत्सुक था| यह वीडियो 8 सेकेण्ड का है| सभी लोग इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि वह खुद रेम्बो समझता है| दूसरे यूजर ने लिखा, अगली बार ऐसा करने से पहले जैकेट पहन लेना| सोशल मीडिया पर आए इस तरह के स्टंट खतरनाक होते हैं| ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचें और खुद को सुरक्षित रखें|

About Post Author